बांधवगढ़: उमरिया नगर पालिका परिषद में जनभागीदारी से चलाया गया स्वच्छता अभियान, CMO ने किया निरीक्षण
मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमरिया किशन सिंह ने बताया।कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद उमरिया द्वारा जनभागीदारी तथा सम्पूर्ण स्वच्छता हेतु अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 24 में नाला की सफाई अभियान जनभागीदारी के साथ किया गया । वार्ड क्रमांक 1 तथा 2 में मोहल्ला सभा का आयोजन कर वार्ड वासियो को स्वच्छता के विषय मे जानकारी दी गई।