मोदीनगर: मोदीनगर के गोविंदपुरी में भाजपा द्वारा आयोजित हुआ शक्ति सम्मान कार्यक्रम, विधायिका डॉ. मंजू शिवाच रहीं मौजूद
मोदीनगर के गोविंदपुरी स्थित कृष्ण कुटिया धर्मशाला में बुधवार को भाजपा के शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया व मुख्य अतिथि के रूप में मोदीनगर की विधायिका डॉ. मंजू शिवाच उपस्थित रहीं।