मोदीनगर: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर मुस्तैद नजर आई मोदीनगर पुलिस, कादराबाद चेक पोस्ट पर की गई बैरिकेडिंग
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर मंगलवार को मोदीनगर पुलिस चप्पे चप्पे पर मुस्तैद नजर आई। इस बीच कादराबाद चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मियों की ओर से बैरिकेडिंग की गई। इस दौरान चेक पोस्ट से गुजर रहे वाहनों पर भी पैनी नजर रखी गई और साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई। हालांकि इस दौरान कोई भी किसान मोदीनगर की ओर आते हुए नजर नहीं आए।