बदायूं: रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत और दो लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Apr 22, 2026 बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र के मरौरी गांव के रहने वाले 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र मुकेश कुमार सिंह, अर्जुन पुत्र योगेश, शेखर पुत्र पिंकू एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें हिमांशु की मौत हो गई। जबकि अर्जुन और शेखर घायल हो गए।