बालोद: घायल वकील का दावा: एक्सीडेंट नहीं, रास्ता रोककर की गई मारपीट; परसोदा-चरोटा मार्ग पर बेहोश मिले, जांच की मांग की
बालोद जिला न्यायालय के अधिवक्ता अनुज कुमार बंजारे ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को उनके साथ कोई सड़क दुर्घटना नहीं हुई, बल्कि उन पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया गया। रविवार शाम 4 बजे उन्होंने बताया कि वे निपानी निवासी युवक से जुड़े हनीट्रैप प्रकरण की पैरवी कर रहे हैं, जिसमें भिलाई निवासी आरोपी महिला की जमानत उन्होंने कई बार न्यायालय से खारिज करवाई थी