चैनपुर: बांसडीह चुनगा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग चरवाहा गंभीर, एमएमसीएच में भर्ती
चैनपुर थाना क्षेत्र के बांसडीह चुनगा गांव में बुधवार को अज्ञात वाहन के धक्के से एक बुजुर्ग चरवाहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें इलाज के लिए मेदिनी रॉय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। चरवाहे की पहचान इसी गांव के 60 वर्षीय नौका उरांव के रूप में हुई है।