चौरीचौरा: पति, ससुर, सास, ननद सहित 7 पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के तिलौली निवासी संजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी शादी डेढ़ साल पूर्व संतोष कुमार निवासी झारखंडी टुकड़ा नंबर एक साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी मैं विदा होकर ससुराल गई और दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने लगी और पति संतोष कुमार से एक पुत्र हुआ जो एक वर्ष का है। मेरे मायके के लोग दहेज में एक चार पहिया वाहन, तीन लाख रुपए नगद ले लिए।