लोहरदगा: लोहरदगा ब्लॉक मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों से ₹10,000 का जुर्माना वसूला गया
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा एवं मोटरवाहन अधिनियम के तहत नियमों का अनुपालन कराने के लिए लोहरदग़ा डीटीओ सुधीर प्रकाश के निर्देशानुसार बुधवार शाम लगभग 5:00 लोहरदगा ब्लॉक मोड़ स्थित परिवहन विभाग की टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमे ट्रैफिक इंचार्ज शिव शंकर मारडी, परिवहन विभाग के कृष्णा कुमार गुप्ता, आदि शामिल थे।