मिर्ज़ापुर: पुलिस रोड स्थित पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर परिजनों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा
पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट पुल के पास सरिया लदे ट्रैक्टर पलटने और उसके नीचे दबकर दो मजदूरों मौत हो गई थी। दोनों का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। ग्रामीणों और परिजनों ने मामले में कारवाई और परिजनों को मुआवजा देने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।