खरगोन जिले के बोरलाय गांव के पास सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़वानी से खरगोन आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सड़क किनारे उतरने से बड़ा हादसा टल गया।