जौनपुर: महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर रविवार को सिद्दीकपुर स्थित एक स्कूल मैदान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।