मंझनपुर: रेप पीड़ित किशोरी ने भरवारी में ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज जारी
रेप पीड़ित किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की, आसपास रहे लोगों ने इसकी जानकारी घर वालों को दिया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में किशोरी को मंझनपुर स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। किशोरी के साथ RSS द्वारा संचालित एक स्कूल के प्रिंसिपल ने दरिंदगी की थी।