नागौद: परसमनिया पहाड़ की ग्राम पंचायत महाराजपुर में जन चौपाल आयोजित, सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं।
Nagod, Satna | Aug 1, 2026 परसमनिया पहाड़ की ग्राम पंचायत महाराजपुर में चौकी प्रभारी संतोष सिंह धुर्वे की मौजूदगी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक चर्चा की गई।जन चौपाल में आरक्षक समर भलावी, सचिव विनोद गुप्ता, सुनील कुमार ताम्रकार के साथ ग्रामीण रहे मौजूद।