बेलहर: करमटांड़ गांव के पास चेक डैम से मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना क्षेत्र के करमटांड़ गांव के पास हरिहर धाम चेक डैम के पानी में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शनिवार की सुबह 10 बजे ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस चैक डैम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की तीन चार दिन पूर्व का सड़ा गला शव है। शव की पहचान नहीं हो