विदिशा नगर: कोतवालीपुलिस ने फ्लिपकार्ट हब में चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार उसके पास70000रुपए नगदी भी बरामद....
कोतवाली पुलिस में शुक्रवार दोपहर 3 बजे फ्लिपकार्ट हब में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली है। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि शनिवार को फ्लिपकार्ट हब में चोरी की घटना हुई थी। दो दिन पहले रीठा फाटक निवासी 22 वर्षीय विवेक कर्ण को गिरफ्तार किया था, उसके पास से 80 हजार रूपए नगद बरामद हुए थे।