मंझनपुर: अप्रैल में आग उगल रहा आसमान, कौशाम्बी में 42°C पर उबला, लू के थपेड़ों से थमा जनजीवन
कौशाम्बी जिले में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने जेठ जैसी तपिश का अहसास करा दिया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही हालात बेकाबू नजर आए। सुबह से ही तेज धूप और आसमान से बरसती आग ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं दोपहर में चली लू की झुलसा देने वाली हवाओं ने स्थिति को और भयावह बना दिया।