सुपौल: बाल गृहों के निरीक्षण में डीएम ने व्यवस्थाओं की सराहना की, पुनर्वास में तेजी लाने के निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 13, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय निरीक्षण समिति ने शनिवार को जिले के विभिन्न बाल देखरेख संस्थानों का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सुखपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह से हुई, जहां विधि-विवादित बच्चों के आवासन, देखरेख एवं संरक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संस्थान के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।