ग्वालियर गिर्द: H.O.T जिम के आगे नतमस्तक प्रशासन! सचिन तेंदुलकर मार्ग पर जिम के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग से रोज लगता है जाम
सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित HOT जिम के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग से रोज़ लगता है जाम।लोगों का आरोप है कि जिम में आने वाले लोग पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी करते है,जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।आरोप यह भी है कि जिम TI साहब की है यही कारण है कि जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहे है