महोबा: किड़ारी फाटक के पास बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, समाजसेवी भागीरथ नगायच ने पेश की इंसानियत की मिसाल
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 बेलाताल कस्बा निवासी 45 वर्षीय अर्चना पत्नी शिवराम गोस्वामी बाइक में सवार होकर मकरबई से बेलाताल लौट रही थी। तभी किड़ारी फाटक के पास बाइक सवार महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी भागीरथ नगायच ने जब घायल महिला को देखा तो आनन फानन में उसे अपनी निजी कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके इस इंसानियत भरे कार्य कि सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।