नानपारा: बलहा ब्लाक सभागार में अंबेडकर सम्मान गोष्ठी का आयोजन, पूर्व मंत्री ने विशिष्ट जनों को किया सम्मानित
विकास खंड बलहा के सभागार में 283 नानपारा विधान सभा स्तरीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा ने इस अवसर पर कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।