औरैया: रात में पुलिया पर बैठा ग्राम जलोखर निवासी राज मिस्त्री नहर में गिरा, तीन घंटे बाद शव मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलोखर निवासी एक युवक गर्मी के चलते देर रात घर के पास स्थित नहर की पुलिया पर हवा लेने के बैठा था। तभी अचानक से वह नहर में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नहर में खोजने का प्रयास किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलोखर निवासी विशाल कुम