बहराइच: पथार कला इलाके में खेत से पैदल जा रहे बुजुर्ग को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की हुई मौत
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पथार कला इलाके में खेत से पैदल जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।