सिलारपुरा गांव में बच्चे के जन्म की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब जश्न के दौरान की जा रही आतिशबाजी हादसे का कारण बन गई। पटाखा बिजली के तार से टकराकर नीचे डीजे संचालकों पर गिरा, जिससे दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी।