जामा: महारो ओवर ब्रिज से पुसारो ओवर ब्रिज तक जर्जर सड़क, यात्री परेशान, सरसाबाद मुखिया ने किया विरोध
नेशनल हाईवे 114 महारो ओवर ब्रिज से लेकर पुसारो ओवर ब्रिज तक महारो सरसाबाद बाबूपुर पूसारो के समीप सड़क की स्थिति बेहद चिंताजनक है।मार्ग के बीचों बीच सैकड़ो की संख्या में बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं।प्रतिदिन हजारों की संख्या में आवागमन करने वाले राहगीर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सरसाबाद मुखिया राजू पुजहर ने मंगलवार 3 बजे विरोध किया।