कोडरमा: श्री श्याम सेवा मंडल के महोत्सव की निशान यात्रा व जागरण की तैयारियां पूरी, शहर में कई स्थानों पर ड्रॉप गेट व बैरिकेडिंग
श्री श्याम सेवा मंडल कोडरमा के प्रथम वार्षिक महोत्सव को लेकर 19 और 20 जनवरी को लेकर कोडरमा ब्लॉक मैदान में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। 19 जनवरी को अड्डी बांग्ला दुर्गा मंडप प्रांगण से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। जो कोडरमा स्टेशन रोड, झंडा चौक, रांची-पटना रोड, महाराणा प्रताप चौक होते हुए सर्विस रोड के माध्यम से इंदरवा चौक पहुंचेगी।