खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी के मामले का खुलासा गुरुवार शाम 4 बजे किया गया। पुलिस को मिली मुखबिर सूचना पर नहर के कच्चे रास्ते से गुजर रही एक अल्टो कार को पकड़ा गया। कार की जांच में 1 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 56 हजार रुपये है। पुलिस ने कार सहित कुल 2 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया।