कलान: गांव गुटेटी उत्तर में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के के ग्राम गुटेटी उत्तर निवासी अरविन्द कुमार की सूचना पर पुलिस ने उसके 50वर्षीय पिता छंगेलाल की संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दिन के 4:00 दी।