कलान: जन सेवा केंद्र से रुपए निकालने गई युवती प्रेमी के साथ फरार, मां की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट
शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र में बाजार करने गई युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कलान थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के बारे में शनिवार 1:00 बताया कि 22 अक्टूबर को उसकी 19 वर्षीय पुत्री आधीदेई बाजार करने आई थी। वहीं से फरार हो गई।