जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम मलाजनी निवासी एक 58 वर्षीय किसान संतोष पाल पुत्र राम गोपाल ने अपने खेत पर जाकर एक पेड़ से फांसी का फंदा बना लटक कर जान दे दी। घटना के बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौक़े पर पहुँचे थाना पुलिस उपनिरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी ने शव को कब्जे मे लेकर जाँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।