उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ ने किया लंबित आवासों की समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवासों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को पूरा करने का निर्देश दिया।