नागौद में समीर सौदागर नामक युवक ने अपने विरोधी को फसाने के चलते फर्जी मामला नागौद थाने में दर्ज कराया था। जब कि जांच में खुलासा हुआ था कि उसे रील बनाते समय हाथ मे गोली लगी है।जिसके नाम समीर ने FIR दर्ज कराई थी वह युवक घटना दिनांक को नागौद शहर में नही था।जिस वजह से फर्जी FIR दर्ज कराने पर प्रमुख आरोपी समीर सौदागर को नागौद पुलिस ने किया गिरफ्तार।