पुरनहिया: बखार चंडीहा में 33/11 केवी बिजलीघर का तेजी से निर्माण, बिजली सप्लाई होगी बेहतर
शिवहर के पुरनहिया प्रखंड के बखार चंडीहा पंचायत में 33/11 केवी पावर सब-स्टेशन के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई है। प्रशासन ने समय से पहले गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे इलाके में बेहतर और लो-वोल्टेज रहित बिजली सप्लाई जल्द संभव होगी।