कानेमई में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पता चला कि गाँव के गणेश की हत्या कर दी गई है।पुलिस पहुंची और जाँच पड़ताल शुरू हो गई।सोमवार सुबह गणेश के घरवालों ने देखा कि उनकी लाश खून में लथपथ चारपाई पर पड़ी है।घर के बाहर सोये थे, अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दिया।गाँव पहुंचे एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगो को जिनपर शक है उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।