लोहरदगा: उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद: सरकारी योजनाओं से रबी फसल की तैयारी करें, लैम्प्स-पैक्स से ही बीज खरीदें
समाहरणालय सभागार में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 14वां संस्करण आयोजित हुआ। उपायुक्त ने कहा कि किसान आगामी रबी फसल के लिए अभी से तैयारी शुरू करें और केवल लैम्प्स/पैक्स से ही बीज की खरीद करें। झारखंड सरकार की बीज विनिमय योजना के तहत किसानों को आधी कीमत में गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा रहा है