बदायूं: मिर्जापुर के बिचौला गांव में खेत पर घास काटने गई महिला नीचे झूलते विद्युत तारों की चपेट में आने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 21, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के मिर्जापुर बिचौला गांव की रहने वाली 33 वर्षीय गीता पत्नी मंगली अपने खेत पर घास काटने गई थी। कि शनिवार की शाम को गीता घास काट कर लौट रही थी कि तभी नीचे झूलते हुए विघुत तारों की चपेट में आ गई और गीता गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। परिजन गीता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया।