पंचकूला: कालका बीडीओ दफतर में महिला एसएचजी की बैठक में गई महिला हुई लापता, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया है कि मेरी पत्नी कालका बीडीओ दफतर में महिला एसएचजी की बैठक में गई थी जो वापिस नहीं आई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं अपनी पत्नी का बस स्टैंड पर इंतजार करता रहा लेकिन उसको कुछ पता नहीं चला। व्यक्ति ने यह भी बताया है कि मेरी पत्नी घर से जेवरात और पैसे भी साथ ले गई।