बागपत: अमीरनगर सराय क्षेत्र मे एक गन्ने के खेत में किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणो ने पकड़ा, अपनी पहचान छिपाने का आरोप
अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उस समय हंगामा हो गया, जब एक किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक ने पहले अपनी पहचान छिपाते हुए खुद को दूसरे नाम से बताया, लेकिन पूछताछ में उसकी वास्तविक पहचान सामने आ गई।