बांसवाड़ा: कुपड़ा पुल के पास एक व्यक्ति पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया
सदर थाना क्षेत्र के कुपड़ा पुल के पास शनिवार सुबह 8 बजे व्यक्ति पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद शनिवार दोपहर 2 बजे सदर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल ने बताया कि कालुराम पुत्र मावजी जाती मईड़ा निवासी माला बस्ती गोरड़ी के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।