बांसवाड़ा: माकोद गांव में मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज ने निकाली गंगाजल कलश यात्रा, विधायक मीणा ने की शिरकत
lमाकोद गांव में सर्व सनातन समाज के तत्वावधान मेआयोजित महाकालेश्वर महादेव मंदिर और मटकेश्वर हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया। शुक्रवार शाम 4बजे मिली जानकारी अनुसार समाजसेवी गजु बापु ने बताया विशाल कलश यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा ने की, मुख्य अतिथि कथावाचक कमलेश शास्त्री रहे।