रविवार को देहरादून के संडे बाजार क्षेत्र में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पुलिस द्वारा एक महिला की स्कूटी उठाकर ले जाई गई। स्कूटी हटाए जाने से नाराज़ महिला मौके पर ही पुलिस कर्मियों पर भड़क गई और दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत कराया।