मोहम्मदगंज: पेयजल संकट हुआ दूर, जलमीनार में लगा नया सोलर पैनल
मोहम्मदगंज स्टेशन रोड स्थित जगदेव चौक के समीप बने जलमीनार का सोलर पैनल आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न पेयजल संकट का समाधान कर दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर 15वें वित्त आयोग मद से गुरुवार को जलमीनार में नया सोलर पैनल स्थापित कर दिया गया, जिससे पेयजल आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है।