मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में तेज आंधी से बनी आफत, उड़ती टीन से टूटी बिजली लाइन, खेतों की सप्लाई ठप
झांसी के ग्राम चुरारा में 63 केवीए ट्रांसफार्मर के पास बना टीन शेड तेज आंधी में उड़कर बिजली तारों में फंस गया। इससे पंचमपुर फाइटर लाइन के तार टूटकर नीचे गिर गए, जिससे खेतों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मरम्मत कर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।