बड़वानी: पुलिस प्रीमियर लीग: सेंधवा को हराकर पानसेमल पुलिस टीम बनी विजेता, हज़ारों दर्शक पहुंचे
बड़वानी जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में पुलिस खेल महोत्सव का समापन जिले के पानसेमल और सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस टीम के बीच फाइनल मैच के साथ रविवार रात संपन्न हुआ। जहां पानसेमल विजेता तो सेंधवा ग्रामीण पुलिस टीम उप विजेता रही है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा नवाचार करते हुए उत्साह नया खेले युवा का संदेश देते हुए पुलिस प्रीमियर लीग का 7 दिनों तक चला है।