चुनार के दुर्गा जी मोड़ स्थित डूडा आवास से बगैर आवंटन के रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद आवास में रहने वाले लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि वह गरीब है जरूरतमंद है आवास उन्हीं को आवंटन कर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने समय की मांग की है कि उन्हें कुछ समय दिया जाए जिससे वह इस ठंड में रहने का कोई व्यवस्था बना सके।