खाचरौद: गांव भुंवासा के किसानों पर छाए संकट के बादल, आसामनी आफत ने सोयाबीन फसलें की चौपट
उज्जैन में बीते 3 से 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है नदी नाले उफान पर है जन जीवन अस्त व्यस्त है। उज्जैन जिले के खाचरौद तहसिल के गांव भुंवासा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है किसान का खेत तालाब बना है। वीडियो में किसान गौपाल चौधरी अपनी सोयाबीन की खराब हुई फसल समेट रहा है और कह रहा 50 बीघा खेत मे सब चौपट हो गया। भुंवासा गांव ही नहीं सब जगह यही।