ढीमरखेड़ा और बड़वारा क्षेत्र के लगभग 300 किसानों ने खेती के नए तरीकों को अपनाते हुए हल्दी, अदरक, अश्वगंधा और तुलसी की बड़े पैमाने पर खेती शुरू की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशों के बाद प्राकृतिक और औषधीय फसलों को प्रोत्साहन मिला, जिसके परिणामस्वरूप किसानों को इस वर्ष अच्छी उपज की उम्मीद है।