गौतम बुद्ध नगर: गलगोटिया यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट होने लगी। वहीं मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि छात्राओं की चुनाव कर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।