सांगानेर: जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एफएसएल टीम और पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
जयपुर के गलता गेट थाना इलाके मे सिक्योरिटी गार्ड का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव पड़ा है। जिसके सिर से खून बह रहा है। सूचना पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची,जहां युवक का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला। घटना बास बदनपुरा इलाके की है। पुलिस जांच मे सामने आया कि युवक की कनपटी पर पत्थर से हमला किया गया था।