उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां महिला थाने के बाहर पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों के बीच सड़क पर ही हाथापाई और कॉलर पकड़कर खींचतान शुरू हो गई, जिसे देखकर सड़क पर आने-जाने वाले लोग दंग रह गए। यह पूरा विवाद किसी बड़ी बात पर नहीं बल्कि शादी में मिली एक मोटरसाइकिल (बाइक) को अपने साथ ले जाने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते महिला थाने के बाहर सड़क ही अखाड़ा बन गई और राहगीर इस तमाशे का वीडियो बनाने लगे जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Etah, Etah | Jul 15, 2026