मोहनपुर: सारवां के कुंडा गांव में शौचालय जाते समय मारपीट, एक व्यक्ति घायल
सारवां थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में शौचालय जाने के क्रम में मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। इस संबंध में घायल गोपाल दास ने गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे बताया की कल बच्चे बच्चे की लड़ाई हुई थी जिसको लेकर शाम को पुलिस को घटना को लेकर आवेदन दिया गया था और आज सुबह घात लगाकर बैठे लोगों ने पकड़ कर मारपीट करने लगे।